लेटेस्ट न्यूज़

जल्द यहां मंदिर बनाने का सपना पूरा होगा...कौन है गौरव चौहान जिसने किया ताजमहल में मुमताज की कब्र पर गंगाजल चढ़ाने का दावा?

Taj Mahal Controversy: आगरा के ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद! करणी सेना से जुड़े गौरव चौहान ने वीडियो जारी कर मुमताज की कब्र पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया. ASI ने जांच शुरू की.

ADVERTISEMENT

Taj Mahal controversy
Taj Mahal controversy
social share
google news

Taj Mahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा से फिर एक बार सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि फिर एक बार दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल को लेकर बड़ा दावा हुआ है. खुद को करणी सेना का कार्यकर्त्ता बताने वाले गौरव चौहान नामक एक शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गौरव चौहान ने ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया है. यह वीडियो गौरव चौहान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया, जो अब वायरल हो गया है.