लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव के साथ ये क्या हो गया?

Gulshan Yadav News: राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सपा नेता गुलशन यादव पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में घोषित गैंगलीडर, 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क होगी.

ADVERTISEMENT

Gulshan Yadav & Raja Bhaiya
Gulshan Yadav & Raja Bhaiya
social share
google news

Gulshan Yadav News: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ साल 2022 में कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाला सपा नेता गुलशन यदाव मुश्किलों में फंसता हुआ नजर आ रहा है. प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन ने गुलशन यादव के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि गैंगस्टर एक्ट के तहत गुलशन यादव को गैंगलीडर घोषित किया गया है. प्रशासन ने उसकी 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है.