चीफ जस्टिस बीआर गवई ने CM योगी के लिए ऐसा क्या कहा जिसकी हो रही खूब चर्चा? ये वीडियो हो रहा वायरल
UP News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई एक कार्यक्रम के लिए प्रयागराज आए हुए थे. यहां वह मंच से संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बयान दिया, जो चर्चाओं में आ गया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: देश के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है. मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने सीएम योगी को देश का सबसे ताकतवर और मेहनत करने वाला मुख्यमंत्री बताया है. मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई मंच से संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम लेते हुए कहा, मेधवाल जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी देश के सबसे ताकतवर और मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री हैं. इसके बाद चीफ जस्टिस ने जो कहा, वह अब चर्चाओं में आ गया है.

