UP Weather: यूपी के इस हिस्से का जल्द ही बिगड़ने का वाला है मौसम, IMD ने दी ये चेतावनी!
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी जारी की है. जानें लेटेस्ट अपडेट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और भारी बारिश की संभावना है. इस संभावित खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील करता है. यह अलर्ट खराब मौसम की स्थिति के कारण जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए जारी किया गया है.