लेटेस्ट न्यूज़

'मानसिक एनकाउंटर हो रहा हमारा'...धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने चुन-चुन कर सुनाई अपनी पीड़ा

UP Students Protest: समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में करने की मांग को लेकर छात्र अभी भी प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर लगातार आंदलोन कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Students Protest: समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में करने की मांग को लेकर छात्र अभी भी प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर लगातार आंदलोन कर रहे हैं. आज सुबह से ही आंदोलन स्थल पर अभ्यर्थियों के आने का क्रम जारी है. अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि परीक्षा स्थगित करने और समिति बनाने से काम नहीं चलेगा, आयोग को एक दिन-एक पाली में परीक्षा का निर्णय लेना होगा. तमाम मांगों के बीच यूपी Tak ने धरनस्थल पर मौजूद कुछ अभ्यर्थियों से बातचीत की है. इस दौरान अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.