भाभी को मां समान मानता था सहारनपुर का विशाल मगर वो तो… युवक की इस हाल में मिली लाश तो सामने आई शर्मनाक सच्चाई
UP News: सहारनपुर में पुलिस ने विशाल नाम के युवक का शव बरामद किया. उसके भाई की मौत पिछले दिनों हुई थी. विशाल की उम्र 25 साल थी. अब उसकी मौत के पीछे की शर्मनाक कहानी सामने आई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में 25 साल के विशाल का शव दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर लटका मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच युवक की मौत को लेकर जो कहानी सामने आई है, वह बेहद हैरान कर देने वाली है.