लेटेस्ट न्यूज़

सिपाही से 'साहब' बनने का सफर! कानपुर पुलिस के आशीष शुक्ला ने PCS में गाड़ा झंडा, कैसे किया कमाल

ADVERTISEMENT

Kanpur Police Constable Success: कानपुर पुलिस के सिपाही आशीष शुक्ला ने UPPCS में 41वीं रैंक हासिल की है. अमेठी के रहने वाले आशीष ने ड्यूटी और पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाकर यह सफलता पाई.

social share
google news

कहते हैं कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 2018 बैच के सिपाही आशीष शुक्ला ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. आशीष ने PCS परीक्षा में प्रदेश भर में 41वां स्थान हासिल किया है. अब वह सिपाही से सीधे अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.