लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली कोचिंग हादसे पर विकास दिव्‍यकीर्ति का आया पहला जवाब, दिल्ली सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

Vikas Divyakirti on Delhi UPSC Coaching Centre Accident :  ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे और छात्रों की मौत पर शिक्षक विकास दिव्‍यकीर्ति ने बड़ी बात कही है,

ADVERTISEMENT

Vikas Divyakirti
Vikas Divyakirti
social share
google news

Vikas Divyakirti on Delhi UPSC Coaching Centre Accident : बीते शनिवार को राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई. छात्र बेसमेंट में बने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे और उसी दौरान ये हादसा हुआ.इस हादसे को लेकर छात्र गुस्से में हैं और लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हादसे के बाद मुखर्जी नगर में प्रशासन हरकत में आया है और बेसमेंट में चलने वाली तीन क्लास को सील कर दिया. जिन कोचिंग क्लासेस को सील किया गया उसमें शिक्षक विकास दिव्‍यकीर्ति के दृष्टि IAS का भी एक सेंटर शामिल था. अब हादसे को लेकर विकास दिव्‍यकीर्ति का जवाब सामने आया है.