लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ में मीट से भरी गाड़ी लेकर जा रहे मुस्लिम युवकों को बर्बर तरीके से पीटने का Video वायरल, इसकी असली कहानी अब जानिए

Aligarh Mob Lynching Case: अलीगढ़ में मीट से भरी गाड़ी ले जा रहे मुस्लिम युवकों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल. मामले में दर्ज हुई FIR.

ADVERTISEMENT

Aligarh Crime News
Aligarh Crime News
social share
Google CTA

Aligarh Mob Lynching Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां कदीम, अली और अरबाज सहित चार मुस्लिम युवकों को हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने बेरहमी से पीटा. पीड़ित युवक अल-तबारक मीट फैक्ट्री से वैध गेट पास के साथ मीट लेकर लोडर गाड़ी से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेरकर प्रतिबंधित मांस का आरोप लगाते हुए बुरी तरह पीटा. मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं, मुस्लिम युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.