लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी से खजुराहो और लखनऊ टू सहारनपुर... यूपी को मिलीं ये नई वंदे भारत ट्रेन की सारी डिटेल जानिए

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम--बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी. ऐसे में यात्रियों को ना सिर्फ अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि ट्रैवल करने का समय भी कम हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

Vande Bharat train
Vande Bharat train
social share
google news

देश में सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. इनमें अब चार और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नाम जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी से देश के अलग-अलग रेल रूट पर चलने वाली इन सभी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम--बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी. ऐसे में यात्रियों को ना सिर्फ अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि ट्रैवल करने का समय भी कम हो जाएगा.