लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी के लिए बिछी रेड कार्पेट, जानें फिर क्या हुआ?

पूर्वांचल के वाराणसी, गजीपुर और चंदौली में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए सीएम योगी बुधवार को दौरे पर थे. उन्होंने पहले इन क्षेत्रों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पूर्वांचल के वाराणसी, गजीपुर और चंदौली में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए सीएम योगी बुधवार को दौरे पर थे.

उन्होंने पहले इन क्षेत्रों में आई बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया.

वे इन जिलों के राहत शिविरों में गए और जनता को भरोसा दिया कि संकट की घड़ी में डबल इंजन की सरकार साथ है.

वाराणसी में वे अस्सी घाट से नगवा तक एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट में बैठकर गए. यहां उन्होंने बाढ़ के हालात को देखा.

चूंकि अस्सी घाट डूब चुका है और पानी गलियों से होते हुए शहर में भी आ चुका है.

ऐसे में वहां पहुंचने के लिए रैंप बनाया गया जिसपर रेड कार्पेट बिछाई गई.

सीएम योगी इस रेड कार्पेट पर चलकर अस्सी घाट तक गए.

अब विपक्षी इस रेड कार्पेट वेलकम पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

यहां जानिए पूरा मामला…