UP Weather Update: यूपी में 30 और 31 अक्टूबर दोनों दिन बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
मोंथा चक्रवात के कारण यूपी के कई जिलों में 30-31 अक्टूबर को भारी बारिश-आंधी का नया अलर्ट, तापमान में तेज गिरावट. जानिए किन इलाकों में है सबसे ज्यादा खतरा.
ADVERTISEMENT

UP rain alert
UP Weather Update: चक्रवात मोंथा के कारण उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से करवट ले रहा है. गुरुवार सुबह से ही लखनऊ समेत राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान बादलों से घिरा दिख रहा है और कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलेंगी. खासकर वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर जैसे इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.