UP Police re exam: पिछली बार लीक हुआ था सिपाही भर्ती पेपर, इस बार बोर्ड ने किये ये खास इंतजाम
Uttar Pradesh Police re exam: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा फिर से कराने के लिए पिछने दिनों भर्ती बोर्ड ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. फरवरी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक ने यूपी सरकार की खूब किरकिरी कराई.
ADVERTISEMENT

UP Police re exam
Uttar Pradesh Police re exam: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा फिर से कराने के लिए पिछने दिनों भर्ती बोर्ड ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. फरवरी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक ने यूपी सरकार की खूब किरकिरी कराई. इसका नतीजा यूपी में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी को नुकसान के रूप में भी उठाना पड़ा. इस बार ऐसा कुछ न हो कि फिर सरकार के इकबाल पर सवाल हों, इसकी तैयारी बड़े पैमाने पर की गई है. पुलिस ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने वाली 60,000 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है. पेपर लीक करने वाले, नकल कराने वाले या पेपर बेचने वाले गैंग्स पर नकेल कसने की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कर दी है.