लेटेस्ट न्यूज़

UP ki Sarkari Yojana: यूपी में बकरी पालन के लिए मिलेंगे 50 लाख रुपये! इस तरीके से उठाएं फायदा

जानिए यूपी सरकार की बकरी पालन योजना के बारे में, जिसमें आपको मिल सकते हैं 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी. इस सरकारी योजना का फायदा उठाने के तरीके और पूरी जानकारी प्राप्त करें.

ADVERTISEMENT

बकरी पालन के लिए UP सरकार दे रही सब्सिडी
बकरी पालन के लिए UP सरकार दे रही सब्सिडी
social share
google news

UP ki Sarkari Yojana: आज कल बकरी पालन का चलन काफी बढ़ गया है. इसके पीछे वजह यह है कि बकरियां कम लागत में आसानी से पाली जा सकती हैं और इनकी देखभाल भी सरल होती है. मालूम हो कि बकरी पालन एक लाभकारी कृषि व्यवसाय है, जो उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों द्वारा किया जाता है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. यूपी सरकार ने इसके लिए 10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने का फैसला लिया है.