UP: लम्पी त्वचा रोग की रोकथाम के लिए अलर्ट मोड पर आई योगी सरकार, ये दिशा-निर्देश किए जारी
भारत के कई राज्यों में गोवंशीय और महिष वंशीय पशुओं में फैल रहे लम्पी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी…
ADVERTISEMENT

भारत के कई राज्यों में गोवंशीय और महिष वंशीय पशुओं में फैल रहे लम्पी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. बता दें कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने एक पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों यथा राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि में गोवंशीय/महिष वंशीय पशुओं में लम्पी बीमारी के लक्षण पाए जाने के मद्देनजर यूपी में सतर्कता बरते जाने की जरूरत है. इस संबंध में राज्य सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिनका कड़ाई से पालन करने की बता कही गई है.