UP Weather Update: बसंत पंचमी पर उत्तर प्रदेश में खिलेगी धूप या होगी बारिश? IMD का ये अलर्ट तुरंत देखिए
बसंत पंचमी पर उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: बसंत पंचमी का पर्व आने वाला है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के लोगों के मन में यह सवाल है कि इस खास दिन मौसम कैसा रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस दिन के लिए एक ताजा अपडेट जारी किया है. पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा पड़ सकता है.