लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आखिर कब खत्म होगा भीषण गर्मी का सितम? IMD ने बता दी मॉनसून की तारीख

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण और चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है. हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं. उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण और चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है. हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं. उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि गर्मी का यह सितम और कब तक जारी रहेगा और सूबे में मॉनसून की कब तक एंट्री हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, 26 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दोनों ही हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं. पूर्वी यूपी में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है.