लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 14 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में 14 जनवरी को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी. सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद में भीषण कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है. मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान साझा करते हुए राज्य के कई जिलों में कोहरे की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी और तराई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है.

ऑरेंज अलर्ट- बहुत घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने इन जिलों में घना से बहुत घना कोहरा होने की प्रबल संभावना जताई है, यहाँ विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है:

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाके.

यह भी पढ़ें...

येलो अलर्ट- इन जिलों में घना कोहरा

प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र के इन जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है:

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.

यातायात पर असर

कोहरे के इस अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों और सड़क यातायात की गति धीमी रहने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय गलन और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है।