UP Weather Update: यूपी में 31 अक्टूबर तक इन 25 जिलों में होगी बेमौसम बारिश... ऐसा हो जाएगा तापमान
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक बेमौसम बारिश होने की संभावना है. जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनकी पूरी लिस्ट आगे रिपोर्ट में देखिए.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक साथ बने दो बड़े मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक बेमौसम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश का यह दौर दो चरणों में प्रदेश को प्रभावित करेगा, जिससे दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.