UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में 8 जून को होगी जमकर बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी 8 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आगरा समेत इन जिलों में होगी बारिश. देखें पूरी सूची.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती लू का सितम झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर दी है. कल यानी 8 जून को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने मानसून से पहले आ रही इस राहत की बौछार को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती धूप व तपन से बड़ी निजात मिलेगी.