लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... मौसम विभाग ने बताया 2 जून को इन 55 जनपदों में होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और आगरा समेत 55 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग (IMD) ने सूबे के मौसम में एक बड़े और व्यापक बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है. आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों की आवाजाही के साथ ही प्रदेश के एक बहुत बड़े हिस्से में आंधी और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है. इस मौसमी बदलाव से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को तपिश से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) को लेकर भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.