लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव पर लेटेस्ट अपडेट देते हुए जारी की ये बड़ी चेतावनी 

UP Weather Update: यूपी में मौसम तेजी से पलट रहा है. राज्य में फिर से शीतलहर की स्थिति बन गई है. इस बीच मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने तराई क्षेत्र के लिए घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की गंभीर चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. प्रदेश में मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे शीतलहर की स्थिति बन गई है. एक ओर जहां लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहरों का पारा सामान्य से नीचे चला गया है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के लिए 'घने से बहुत घना कोहरा' (Dense to very dense fog) छाए रहने की गंभीर चेतावनी जारी की है.