लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात... 2 जून को यूपी के इन 40 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से रुख बदल लिया है. जानें यूपी के 40 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को लू से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, 5 जून के बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.