UP Weather Update: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात... 1 जून को यूपी के इन 45 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से रुख बदल लिया है. जानें यूपी के 45 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 1 जून से 2 जून 2025 तक के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग ने आम जनजीवन, फसलों और संपत्तियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर सतर्क किया है और उनसे बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है. विशेष रूप से लोगों को घर के अंदर रहने, यात्रा से बचने और बिजली उपकरणों को अनप्लग करने की सलाह दी गई है.
