UP Weather Update: ठंड में पीछा नहीं छोड़ रही बारिश! आज यूपी के इन इलाकों में फिर बरस सकते हैं मेघ
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 11 जनवरी को बारिश और कोहरे की संभावना, ठंड से राहत कम। जानें यूपी के सबसे ठंडे 10 शहर.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश फिर एक बार दस्तक दे सकती है. मौसम में हो रहे इस बदलाव और ठंड के साथ बारिश का यह मेल चिंता का सबब भी बन सकता है. आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने अनुमान लगाया है कि आज यानी 11 जनवरी को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
