लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में फिर एक बार बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 12 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी आंधी, बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी जारी की है. गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और नोएडा समेत इन जिलों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग और भीषण हीटवेव के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत की एक बड़ी और ठंडी खबर दी है. पिछले कुछ दिनों से लू के थपेड़ों से झुलस रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए मौसम का मिजाज पूरी तरह यू-टर्न लेने वाला है. मौसम विभाग ने 12 जून को पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है, जिसके तहत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी आंधी, मेघगर्जन, आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना जताई गई है.