लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: ठंड की दस्तक के बीच यूपी में बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: अगले हफ्ते से यूपी में ठंड का असर बढ़ने वाला है. जानें 7 नवंबर को प्रमुख 10 शहरों का तापमान.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम में ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया जा सकता है. पश्चिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है. राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के शहरों में दिन के समय हल्की धूप के साथ मध्यम ठंड बनी रहेगी. रात के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है. गंगा किनारे के क्षेत्रों में ठंड थोड़ी तेज होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.