UP Weather Update: ऑरेंज और येलो अलर्ट, आज कोहरे का कोहराम... यूपी के इन जिलों में चेतावनी जारी
UP Weather Update: यूपी में आज सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने 14 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है. कोहरे की तीव्रता को देखते हुए विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
ऑरेंज अलर्ट- यहां छाएगा बहुत घना कोहरा
इन जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है:
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाके.
यह भी पढ़ें...

येलो अलर्ट- घने कोहरे की चपेट में रहेंगे ये जिले
प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और तराई बेल्ट के इन जिलों में भी घने कोहरे का पूर्वानुमान है:
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते गलन अभी बनी रहेगी। अगले 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप के दर्शन होने की संभावना कम है, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.










