UP Weather Update: यूपी में 25 सितंबर से फिर शुरू होगा मॉनसून का दौर... इन 20+ जिलों में बारिश की संभावना
UP Weather Update: मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 25 सितंबर से एक बार फिर यूपी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. देखें उन जिलों की लिस्ट, जहां बरस सकते हैं मेघ.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने फिर एक बार मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में हो रही मौसमी हलचल की वजह से 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में और 26 सितंबर से सूबे के मध्य व बुंदेलखंड क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है. आसान शब्दों में इसका मतलब है कि बंगाल की खाड़ी में मौसम में कुछ बदलाव हो रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा.
