UP Weather Update: यूपी में 11 अगस्त को मॉनसून का जलवा... इन जिलों में बारिश की चेतावनी हुई जारी
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. आगरा, इटावा, जालौन, झांसी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. 11 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है.
