UP Weather Update: मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार... 26 जुलाई को यूपी के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश
UP weather Update: UP Weather Update: यूपी में 26 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश होगी. 40+ जिलों में गरज/वज्रपात का अलर्ट, जिसमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा भी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मॉनसून एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी सक्रियता दिखा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 जुलाई के लिए एक नया और विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. विशेषकर दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के 40 से भी ज्यादा जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें. यह चेतावनी प्रदेश भर में किसानों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण है.