UP Weather Update: चक्रवाती तूफान मोंथा के असर पर IMD ने जारी किया अलर्ट, यूपी के इन इलाकों में होगी तेज बारिश
चक्रवात मोंथा के असर से यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. IMD ने अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया. वाराणसी-मिर्जापुर समेत इन क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरेगा.
ADVERTISEMENT

up weather forecast today
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ा है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में देर रात से ही बादलों की आवाजाही जारी है. इस बीच कहीं हल्की, कहीं मध्यम बारिश का दौर भी जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन लगातार बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.