लेटेस्ट न्यूज़

UP में गलन भरी ठंड और कोहरे से कांप रहे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया ये लेटेस्ट अपडेट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोल्ड-डे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है. इसके चलते पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. घने कोहरे के कारण दृश्यता के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप रेल सेवाएं बाधित और कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं. दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी कुछ और दिन तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का अटैक जारी रहेगा.