UP Weather Update: UP में गर्मी का तांडव शुरू! जानिए 23 अप्रैल को किन इलाकों में है सबसे ज्यादा खतरा
Heatwave Alert in Uttar Pradesh: Heatwave Alert in Uttar Pradesh: यूपी में आंधी-बारिश के बाद अब मौसम साफ, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी. 23 से 26 अप्रैल तक लू और गर्म रातों की चेतावनी. प्रयागराज में 44.3°C पहुंचा पारा, सावधानी बरतें.
ADVERTISEMENT

UP heatwave alert
Heatwave Alert in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से छाए आंधी-तूफान और बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी. कल यानी 23 अप्रैल को दिन का तापमान चढ़ने के साथ ही लोगों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ेगा. विशेष रूप से दक्षिणी संभाग में लू चलने की पूरी आशंका है. प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों के भीतर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में आज और कल के बीच 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है.
