लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मथुरा से काशी तक, अयोध्या से झांसी तक, कल यूपी के इन 20+ जिलों में होगी झमाझम बारिश!

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने कल के लिए कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना के बीच कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने कल यानि 28 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.