UP Weather News: चिलचिलाती गर्मी से हो रहे परेशान तो जान लीजिए UP में कब आएगा मॉनसून?
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, यह गर्मी अभी बढ़ती ही जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, यह गर्मी अभी बढ़ती ही जाएगी. गर्मी के अभी कम होने के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं. आने वाले पांच दिनों में तापमान और उमस का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान अभी काफी ज्यादा रहेगा. हीट वेव के कारण बुंदेलखंड रीजन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर अगले 5 दिन तक रहेगा और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.