लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather News: रात को बाहर जाने का बना रहे प्लान तो जान लें मौसम का हाल, होगा बड़ा बदलाव 

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर, तापमान 15°C तक गिरा. मौसम विभाग ने अगले दिनों में घने कोहरे और तापमान में गिरावट की चेतावनी दी है. येलो अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: नवंबर का आधा महीना बीत चुका है और उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. वर्तमान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है. शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो गई थी. अनुमान है कि शनिवार के बाद से सूबे में ठंड का प्रकोप और तेज हो सकता है.