UP Weather Update: यूपी में मौसम ने लिया यू टर्न, क्या फिर होगी बारिश? IMD का विस्फोटक अपडेट जानिए

यूपी तक

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ी, सुबह और रात ठंडी. आगामी दिनों में घना कोहरा छाने की संभावना, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: नवंबर का महीना आधा बीतते ही उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दी है. इस समय प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और यह 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है.

आगामी दिनों में यूपी के पश्चिमी हिस्सों और तराई क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप बने रहने की संभावना है. फिलहाल, राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और देर रात को ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा. दिन के समय धूप खिली रहेगी जिससे तापमान सामान्य बना रहेगा.

 

 

ऐसा रहेगा आज यूपी के प्रमुख जिलों का तापमान

  • लखनऊ: न्यूनतम 14°C, अधिकतम 28°C
  • कानपुर: न्यूनतम 15°C, अधिकतम 27°C
  • प्रयागराज: न्यूनतम 16°C, अधिकतम 29°C
  • गोरखपुर: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 26°C
  • वाराणसी: न्यूनतम 14°C, अधिकतम 27°C
  • मेरठ: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 24°C
  • आगरा: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 26°C
  • बरेली: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 25°C
  • झांसी: न्यूनतम 14°C, अधिकतम 28°C
  • मथुरा: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 27°C

 


 

यह भी पढ़ें...

    follow whatsapp