UP Weather Update: यूपी में अगले तीन दिनों तक होगी इन 30 जिलों में बारिश, मॉनसून फिर हुआ एक्टिव
UP Weather Update: बेशक जुलाई महीने की शुरुआत में यूपी में मॉनसून ने अपना जलवा दिखाया था, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसकी रफ्तार में कमी देखने को मिली है.
ADVERTISEMENT

UP Rain Alert
UP Weather Update: बेशक जुलाई महीने की शुरुआत में यूपी में मॉनसून ने अपना जलवा दिखाया था, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसकी रफ्तार में कमी देखने को मिली है. बता दें कि यूपी में मॉनसूनी बारिश न होने की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मगर इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने एक ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी में आज यानी 18 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 20 और 21 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.