लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी के इन 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून लगातार अपना प्रभाव दिखा रहा है. मॉनसूनी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून लगातार अपना प्रभाव दिखा रहा है. मॉनसूनी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि आज यानी 14 अगस्त को सूबे में कैसा मौसम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी भागों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा. अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.