UPTak Baithak Logo

यूपी पुलिस: 50 साल की उम्र पार कर चुके ये पुलिसकर्मी किए जाएंगे रिटायर, पर क्यों? जानें

यूपी पुलिस के जो पुलिसकर्मी 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं, अब उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जा सकती है. एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से पुलिस विभाग के सभी विभागों को अहम पत्र जारी हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath News) सरकार ने पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा फैसला किया है. बता दें कि अब यूपी सरकार 50 साल से अधिक की आयु वाले पुलिसकर्मियों को रिटायर करने जा रही है. सरकार की तरफ से ऐसे पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है. बता दें कि पुलिस कर्मियों का ट्रैक रिकॉर्ड देखकर उन पुलिसकर्मियों को रिटायर किया जाएगा.