लेटेस्ट न्यूज़

UP Police Bharti: पेपर लीक की अफवाह फैला रहे और फर्जी प्रश्नपत्र भेज रहे? सपा नेता यासिर शाह फंसे

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. इस बार इस परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.
social share
google news

UP Police Bharti Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. इस बार इस परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में पेपर लीक होने की अफवाह फैलाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. पुलिस ने पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करना शुरू कर दिया है. इसी के साथ सामने ये भी आया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर दिए जा रहे हैं और इसके एवज में अभ्यर्थियों से वसूली की जा रही है.