यूपी पुलिस के सिपाही ने UPPCS में हासिल की Rank-20, अब बनेंगे SDM, जानें कौन हैं ये?
किसी भी इंसान में मेहनत करने का अगर जज्बा हो तो वह अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है. इस कहावत से जुड़ा एक मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Barabanki News: किसी भी इंसान में मेहनत करने का अगर जज्बा हो तो वह अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है. इस कहावत से जुड़ा एक मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है. यहां किसान के बेटे दीपक सिंह ने पहले साल 2018 में यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर जॉइन किया. इसके बावजूद दीपक ने हार नहीं मानी. उन्होंने मेहनत जारी रखी और वह दीपक ने UPPCS परीक्षा पास कर ली है. दीपक अब कॉन्स्टेबल से सीधे SDM बन जाएंगे. दीपक की कामयाबी पर उनके परिजन और दोस्त बेहद खुश हैं.