UP Police Bharti: एग्जाम में चीटिंग करते पकड़े गए तो देना होगा ₹1 करोड़ जुर्माना, मिलेगी ये सजा
UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल के री-एगजाम को लेकर गुरुवार, 25 जुलाई को एक बड़ी घोषणा की.
ADVERTISEMENT

UP Police Constable Re-exam Date Out
UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल के री-एगजाम को लेकर गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की. आपको बता दें कि भर्ती बोर्ड ने री-एगजाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. साथ ही ये भी बताया गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी चीटिंग करते पकड़ा गया तो उसे 1 करोड़ रुपये का जुर्माना व आजीवन कारावास की सजा तक मिल सकती है.