UP PET: सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने खोली अव्यवस्था की पोल, वरुण ने योगी सरकार को घेरा
UPSSSC PET 2022 News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 15 और 16 अक्टूबर…
ADVERTISEMENT

UPSSSC PET 2022 News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 15 और 16 अक्टूबर को UP PET-2022 का आयोजन किया जा रहा है. मगर इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि भारी अव्यवस्था के कारण कैंडिडेट्स को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. मसलन, एग्जाम सेंटर घर से दूर होने की वजह से काफी अभ्यर्थी परेशान हैं, तो वहीं विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर परीक्षा देने जाने वाले छात्रों की भारी संख्या में भीड़ देखी जा रही है. दरअसल, कुछ छात्रों के एग्जाम सेंटर उनके घर से 400-500 किलोमीटर दूर पड़े हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र दूर होने की बात कहकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.