UP Monsoon Update: 40 KM/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान...यूपी में आज इन 30 जिलों में होगी झमाझम बारिश
UP Monsoon Update: मॉनसून ने यूपी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और 21 जून को राज्य के कई हिस्सों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. जानें आज यूपी के किन 30 जिलों में बारिश होगी.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और 21 जून को राज्य के कई हिस्सों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने दक्षिणी और पूर्वी जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही, अधिकांश क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.