UPTak Baithak Logo

UP Weather : यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम, दिवाली से पहले आ सकता है बड़ा बदलाव, जानिए IMD का अपडेट

UP Cold Weather latest News : मानसून के विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Cold Weather latest News : मानसून के विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी आसमान में बादलों की हलचल देखने को मिलती है. इस बदलते मौसम के बीच तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश और ठंड का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवाओं और बारिश का असर दिखाई देगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी.