लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के ये युवा बिहार के सरकारी स्कूलों में बने टीचर, सीएम नीतीश और तेजस्वी के लिए कही ये बात

BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन होने के बाद यूपी के युवाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बिहार में BPSC द्वारा 1,70,461 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. इसमें
यूपी के कई युवाओं ने परीक्षा पास की और बिहार में सरकारी शिक्षक बन गए.

रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग कराने उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्र पहुंचे. इस दौरान हमारे सहयोगी बिहार तक ने यूपी के शिक्षक अभ्यर्थियों से बातचीत की. यूपी के युवाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की.

काउंसलिंग कराने पहुंचे गोरखपुर के एक युवक ने बताया कि वह पहले से ही टीचिंग करत थे. उन्होंने बताया कि बिहार की सरकार ने रोजगार को लेकर अच्छी पहल की है. BPSC द्वारा एग्जाम कराने के बाद बिहार सरकार ने क्वालिटी एजुकेशन पर अच्छा काम किया है.

मुजफ्फरपुर केंद्र पर काउंसलिंग कराने पहुंचे गाजीपुर के एक युवा ने बताया कि यूपी में सरकारी नौकरी की भर्ती जारी नहीं हो रही है. बिहार सरकार ने अच्छा काम यह किया कि उन्होंने अन्य राज्यों के युवाओं को परीक्षा में बैठने का मौका दिया.

वहीं, अयोध्या से आए एक शिक्षक अभ्यर्थी ने बिहार सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के आलम आप देख ही रहे हैं. बिहार सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली, जिससे युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बधाई के पात्र हैं.