यूपी विधानपरिषद चुनाव: दो सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी, 11 अगस्त को होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC Election) की दो सीटों पर बीजेपी ने शनिवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए. भारतीय जनता पार्टी ने इन सीटों…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC Election) की दो सीटों पर बीजेपी ने शनिवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए. भारतीय जनता पार्टी ने इन सीटों पर धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को उम्मीदवार घोषित किया है. गौरतलब है कि इन दोनों ही सीटों पर 11 अगस्त को वोटिंग होनी है. बताया जा रहा है कि इन सीटों पर सपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. ऐसे में दोनों ही सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है.