कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरगर के ढाबों-होटलों में हिंदू-मुस्लिम नाम का विवाद! पूरा मामला समझिए
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सभी होटलों, दुकानदारों और ठेले वालों को मालिक का नाम सार्वजनिक रूप से लिखने का निर्देश दिया है. इस मामले ने तूल पकड़ लिया
ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर में फलों और दुकान वालों ने टांगे अपने-अपने नाम
Uttar Pradesh News : सावन का महीना हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. सावन के महीने में लोग कावड़ यात्रा भी करते हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सभी होटलों, दुकानदारों और ठेले वालों को मालिक का नाम सार्वजनिक रूप से लिखने का निर्देश दिया है. इस मामले ने तूल पकड़ लिया और इस पर सियासी बहस शुरू हो गई है. पुलिस के इस फरमान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रिमो मायावती से लेकर AIMIM के अध्यक्ष असद्उद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.